नई दिल्ली। लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ पर भी ब्रैक लगा हुआ था, जो अब धीरे- धीरे हटा रहा है। सेलेब्स शूटिंग के सिलसिले में या वर्कआउट को लेकर घर से बाहर आ रहे हैं। कुछ दिनों से सेलेब्स भी घर से बाहर दिख रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसी बीच, एक्टर रणबीर कपूर साइकिल चलाते नज़र आए। हालांकि, एक्टर ने मुंह को पूरी तरह कवर कपड़े से पैक कर रखा था, जिससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा था।
एक्टर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो ब्लू फुल टीशर्ट, ब्लैक लॉअर पहने थे और मुंह को ढक रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर कपूर काफी स्पीड में साइकिल चला रहे थे और वो रोड़ पर सीधे निकल गए, जिन्हें कोई नहीं पहचान पाया। इस वीडियो को देखकर बहुत कम लोग रणबीर कपूर को पहचान रहे हैं। वैसे रणबीर काफी लंबे समय बाद घर के बाहर दिखे हैं।
एक्टर की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं, जब उन्होंने अपनी मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान उनकी बहन रिद्धिमा कपूर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कपूर फैमिली से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की उड़ी थी अफवाह
हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के भी कोरोना वायरस संक्रमित होने की अफवाह उड़ गई थी। इसके बाद रिद्धिमा कपूर ने इस खबर का खंडन किया था और खबर की सच्चाई बताई थी। रिद्धिमा कपूर ने वायरल हो रहे इस मैसेज के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'ध्यान खींच रहे हों? कम से कम इसकी सत्यता जांच लेते। हम स्वस्थ है और तंदुरुस्त हैं। अफवाहें फैलाना बंद करें।' दरअसल, बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां भी कोविड-19 पॉजिटिव मिली हैं।