बिलासपुर. जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़(जोगी) के गौरेला पेंड्रा मरवाही की जिला महिला कांगे्रस की अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बूंदकुंवर सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बघेल ने शुक्रवार को जीपीएम के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल के समक्ष कांगे्रस में प्रवेश किया। प्रभारी मंत्री ने दोनों सदस्यों को कांगे्रस की सदस्यता दिलाई।
मरवाही विधानसभा उपचुनाव के पहले जनता कांगे्रस छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारियों का कांगे्रस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके विधायक प्रतिनिधि रहे ज्ञानेंद्र उपाध्याय ने सबसे पहले कांगे्रस प्रवेश किया था।
इसके बाद से मरवाही विधानसभा क्षेत्र और गौरेला, पेंड्रा के जकांछ के अनेक पदाधिकारियों का कांगे्रस में प्रवेश जारी है। इसी कड़ी में जकांछ के दो पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कांगे्रस प्रवेश कर लिया। गौरेला,पेंड्रा,मरवाही जिले में भाजपा के भी अनेक पदाधिकारी कांगे्रस में शामिल हो चुके हैं। कांगे्रस प्रवेश के दौरान शुक्रवार को जिले के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।