रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है. आयकर विभाग में पदस्थ 29 अधिकारियों का तबादला किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रायल के राजस्व विभाग ने आदेश जारी किया है। इसमें से कई अधिकारियों के जोन भी बदल दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जोन में पदस्थ आयकर विभाग के २९ अधिकारियों का तबादला किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। इसमें मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, केन्द्रीय राजस्व भवन, सिविल लाइन के अधिकांश अधिकारियों के जोन बदल दिए गए हैं। इनमें अधिकांश रायपुर और भिलाई के अधिकारी शामिल हैं। उनका तबादला करने के साथ ही अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
इसमें आईटीओ पीके अग्रवाल को रायपुर, केसी दास को अंबिकापुर, पीडी सिंह को बिलासपुर और आरके सतपुते को सीसीआईटी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।