भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हुए। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें 20 लोग कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री पद की शपथ ली। ये हैं कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नाम...
कैबिनेट मंत्री
- गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव।
राज्यमंत्री
- भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया
- भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने लिया मंत्री पद की शपथ।
-मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
-यशोधरा राजे सिंधिया ने लिया मंत्री पद की शपथ
-ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की इमरती देवी ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
-विजेंद्र प्रताप सिंह ने भी शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- एंदल सिंह कंसाना ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
-प्रभु राम चौधरी ने भी मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
-प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। यह ग्वालियर सीट से कांग्रेस के विधायक थे और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
-भाजपा का आदिवासी चेहरा माने जाने वाले प्रेम सिंह पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
- मध्य प्रदेश के जावद सीट से विधायक ओ पी सकलेचा ने मंत्री पद की शपथ ली।
-महू विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली।
-अटेर सीट से भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदौरिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
- उज्जैन से भाजपा विधायक मोहन यादव ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
-हरदीप सिंह डंग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यह सुवासरा से कांग्रेस के विधायक थे और अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये सिंधिया समर्थक हैं।
-बदनावर से पूर्व विधायक राज्यवर्द्धन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। यह भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और सिंधिया समर्थक हैं।
-भरत सिंह कुशवाहा ने मंत्री पद की शपथ ली।
- इंदर सिंह परमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
-रामखेलावन पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। अमरपाटन से विधायक हैं।
- परसवाड़ा विधानसभा के विधायक राम किशोरे कांवरे ने मंत्री पद की शपथ ली।
-बृजेंद्र सिंह यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
-गिरिराज सिंह डंडोतिया ने मंत्री पद की शपथ ली।
-पोहरी से विधयक सुरेश धाकड़ ने मंत्री पद की शपथ ली।
- ओ पी एस भदौरिया ने मंत्री पद की शपथ ली।
शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा कई नए चेहरों पर दांव लगाने जा रही है। वहीं कई पुराने दिग्गज अब मार्गदर्शक मंडल में भेजे जाएंगे। मंत्रियों की सूची राजभवन को सुबह ही भेज दी गई है। पार्टी में समन्वय बनाते-बनाते कैबिनेट के दावेदारों की संख्या 28 तक पहुंच गई। पहले भाजपा 25 मंत्री ही बनाना चाह रही थी।
प्रभारी राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल दिलाएंगी शपथ
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार शाम को मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली थी। इस कार्यक्रम में भी सीमित लोगों को बुलाया गया था। कोरोना को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी बेहद कम लोगों को राजभवन में एंट्री मिलेगी। राजभवन में सभी तैयारियां हो गई हैं। शपथ के दौरान मीडिया को भी एंट्री नहीं मिलेगी।
सिंधिया पहुंचे भोपाल, समारोह में शामिल
ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच गए हैं। वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हैं। वे कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों के साथ सीएम निवास में बैठक करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इससे पहले पार्टी दफ्तर जाएंगे व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। बताया जा रहा है अगले दिन शुक्रवार को भी सिंधिया कुछ लोगों को भाजपा में शामिल कराएंगे।
डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा
भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को साधने और डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भोपाल पहुंच गए हैं। भोपाल आकर सहस्रबुद्धे और भाजपा कोर टीम के नेताओं के बीच बुधवार शाम से रात तक करीब छह घंटे बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण और उससे उपजने वाले असंतोष को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
शिवराज के विष वाले बयान के निकाले जा रहे सियासी मायने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लंबे समय से कोशिश कर रहे थे कि मंत्रिमंडल का विस्तार शुभ मुहूर्त में हो जाए, लेकिन मंत्री पद के दावेदारों के नाम पर सहमति नहीं बनने से मंत्रिमंडल विस्तार का मामला लगातार टल रहा था। दिल्ली से लौटने के बाद मंगलवार को शिवराज ने संकेत दिए थे कि एक-दो दिन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो जाएगा। बुधवार को फिर चौहान ने साफ कर दिया है कि गुरुवार को ही कैबिनेट का विस्तार होगा। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि मंथन के बाद तो अमृृत ही निकलेगा, विष तो शिव ने पिया है। इस बात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ दिग्गजों का मानना है कि शिवराज का इशारा संगठन की ओर है।
कोई असंतुष्ट नहीं : सहस्रबुद्धे
भोपाल पहुंचने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची गुरवार को ही सार्वजनिक की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विष पीने के बयान के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कोई कठिनाई नहीं, कोई असंतुष्ट नहीं है। सब ठीक हो जाएगा।